बीघापुर। गांव के बाहर बाग में युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की, शव की पहचान कराई। भाई के मुताबिक युवक शराब का लती था, उसने कोई आरोप नहीं लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के धुआंधार गांव निवासी साेनू कुमार ने बताया कि भाई दीपक कुमार (22) पुत्र दिनेश कुमार मजदूरी करता था। बुधवार शाम वह घर से निकला, उसके बाद नहीं लौटा। अक्सर ऐसा करने से परिजनों ने तलाश भी नहीं की। गुरुवार सुबह उसका शव गांव से 300 मीटर दूर पड़ोसी गांव ससान निवासी करुणाशंकर के आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
सोनू ने शव की पहचान की। पुलिस को शराब का लती बताया। कहा कि दीपक गुजरात में मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर घर आया था। बताया कि पिता की मौत एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की मौत से मां मुक्तेश्वरी और अन्य परिजन बेहाल हैं।