फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। आसीवन क्षेत्र के पमेधिया गांव में नवविवाहिता का संदिग्ध हालात में घर में फंदे से शव लटका मिला। ससुरालीजनों ने मायके न जाने पाने से क्षुब्ध होकर जान देने की बात कही है। तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। हालांकि कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

पमेधिया गांव के गोपाल पांडेय की शादी 18 फरवरी 2018 को बारासगवर क्षेत्र के बारा गांव निवासी सतीश चंद्र अगिभनहोत्री की बेटी दीक्षा उर्फ नेहा से हुई थी। ससुरालीजनों के अनुसार, सोमवार को दीक्षा के मायके में भतीजे का जन्म दिन था। उसे भी बुलाया गया था। उसने पति से मायके जाने की जिद की। पति गोपाल ने उसे ले जाने से मना किया और अकेले ससुराल चला गया। इससे क्षुब्ध होकर दीक्षा ने देर रात कमरे में बेड पर कुर्सी रखकर पंखे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। बाद में पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। वहीं मृतका के ससुर ने रात में पुलिस के साथ उसके मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी। पिता सतीश चंद्र अग्निहोत्री ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें