फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर के पास फंदे पर मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6- रामसेवक (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में परिजनों ने बताया मानसिक बीमार, खेती में बंटाते थे हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी

सफीपुर। मवईभान गांव में रविवार सुबह छह बजे घर से पांच सौ मीटर दूर वृद्ध का शव पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की तो परिजनों ने मानसिक बीमार बताया है।
कोतवाली क्षेत्र के मवईभान गांव निवासी रामसेवक पासवान (65) खेती करते थे। बेटे रमेश के मुताबिक पिता मानसिक बीमार भी थे। उनका इलाज भी चल रहा था। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर चले गए। लेकिन रविवार भोर पांच बजे वह चारपाई पर नहीं मिले तो सभी ने टहलने की बात सोचकर अपना काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद छह बजे खेतों की ओर गए लोगों ने घर से पांच सौ मीटर दूर खेत में आम के पेड़ पर शव फंदे से लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने जांच की लेकिन परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगा। पिता की मौत से पांच बच्चों में तीन बेटे और दो बेटी बेहाल हैं। कोतवाल एसएन त्रिपाठी ने बताया कि बेटे की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें