फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पर्स छीन ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बेटी के साथ दवा लेने निकली महिला की राह चलते बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर भाग निकले। महिला का शोर सुनकर लोग दौड़े लेकिन लुटेरे नजर नहीं आए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला दुपुरापुर भूरीदेवी निवासी अंजली श्रीवास्तव पत्नी आशीष श्रीवास्तव शनिवार देर शाम बेटी श्रेया के साथ दवा लेने के लिए पैदल घर से निकली। बाबूगंज चौराहा पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया। झटका लगने से महिला सड़क पर गिर गई। उसके व बेटी के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवार लुटेरों को दौड़ाया पर वह आवास विकास की ओर भाग निकले। महिला की सूचना पर सदर चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और महिला से घटना की जानकारी लेकर घटनास्थल के पास ही एक घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज चेक किए। चौकी प्रभारी ने महिला को तहरीर देने के लिए कहा है। महिला ने पर्स में पांच हजार की नगदी और आधार कार्ड होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें