फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी व संतान न होने से दुखी दो युवकों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा/औरास(उन्नाव)। असोहा में बीमारी से ऊबकर व औरास में संतान न होने से दुखी दो युवकों ने फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। दोनों ही घटनाओं में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना- एक
असोहा थाना क्षेत्र के जोरावरगंज निवासी सुमेर (40) पुत्र छोटा गौतम कई महीने से कैंसर से पीड़ित था। कानपुर के कैंसर इंस्टीट्यूट में उसका इलाज चल रहा था। पत्नी सन्नो के अनुसार पति सुमेर पिछले एक हफ्ते से दर्द से बहुत परेशान थे। शुक्रवार रात 10 बजे तेज दर्द होने पर घर से बाहर चले गये। काफी देर तक घर न लौटे, जब उन्हें देखने निकली तो घर से 100 मीटर दूरी पर एक जंगली बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटके मिले। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुमेर की मौत से पांच बच्चों के साथ अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार वह गाड़ी चलाकर परिवार का गुजारा चलाता था।
घटना-दो
औरास थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसीरपुर सामद के मजरे मुंशीखेड़ा गांव निवासी रामू यादव (32) पुत्र सोहनलाल की शादी करीब 10 वर्ष पहले लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के कुसमौरी गांव निवासी विजया से हुई थी। इस अवधि में उसकी पत्नी के कोई संतान नहीं हुई और वह बीमार भी रहने लगी। जिससे रामू तनाव में रहता था। कुछ दिन पहले वह अपने मायके गई थी। शुक्रवार शाम रामू घर के अंदर कमरे में लेटा था। तभी उसने कमरे की छत में फांसी लगा ली। देर शाम मां जानकी उसको खाना लेकर कमरे में गई तो शव लटकता देख चीख पड़ी। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया। पति की मौत की सूचना पर पहुंची पत्नी बदहवास हो गई। मृतक दो भाईयों में छोटा था। उसकी मौत से मां जानकी, पत्नी विजया और भाई पप्पू रोकर बेहाल रहे। पिता सोहनलाल ने पुलिस को बेटे के तनाव में रहने की बात बताई। हल्के के दरोगा फ रीद खां ने बताया कि पिता ने बेटे के कोई संतान न होने और पत्नी के बीमार रहने पर तनाव में आकर आत्महत्या करने की तहरीर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें