फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर का माहौल, विशाल शिव शोभायात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
gathering in religious processsion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में यात्रा का शुभारंभ सांसद साक्षी महाराज ने भगवान शिव की आरती उतारकर किया। इसके बाद यात्रा पूरे शहर में घूमते हुए बड़ा चौराहा स्थित झंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। जिले के सभी शिवालय देर शाम तक भगवान शिव के जयकारों से गूंजते रहे।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विशाल शिव शोभायात्रा निकाली गई। चारों ओर हर-हर महादेव व जय-जय शिव शंकर की धूम मची रही। यात्रा में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही शहर स्थित कमला मैदान में जिले के कोने-कोने से शिवभक्त पहुंचने लगे थे और यात्रा के लिए झांकियों की सजावट की जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे यात्रा कमला मैदान से निकलकर रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए आईबीपी चौराहे पर पहुंची। यहां सांसद साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद देवी बक्स सिंह, बंबालाल दिवाकर, किरन सिंह  ने यात्रा में शामिल भगवान शंकर-पार्वती व गजानन की झांकी का पूजन किया और फिर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मौजूद पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से पूजन करवाया।
विज्ञापन


जगह-जगह शोभायात्रा का जोरदार स्वागत
उन्नाव। विशाल शिव शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में रथ व झांकियां गाजे-बाजे के साथ शामिल रहीं। आईबीपी चौराहे से निकलकर यात्रा नगर पालिका चौराहा, धवन रोड होते हुए बड़ा चौराहा पहुंची। यहां स्थानीय दुकानदारों, कई सामाजिक संगठनों, राजनीति से जुड़े लोगों व व्यापार मंडल की ओर से यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने यात्रा मार्ग में स्टॉल लगाकर शिवभक्तों को ठंडाई, फल, फलाहार की वस्तुएं व अन्य खानपान की वस्तुओं का वितरण किया। शहर के सभी रास्तों पर हजारों की संख्या मेें मौजूद लोगाें ने यात्रा का स्वागत किया और इसमें मौजूद डीजे व साउंड सिस्टम में बज रहे शिवभक्ति के गीतों पर झूम-झूमकर नृत्य किया।

नयनाभिराम झांकियाें ने मोहा मन
श्री शिव शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल नयनाभिराम झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। इनमें सबसे पहले भगवान शिव-पार्वती, श्रीरामसीता, भगवान गणपति, कृष्ण-राधा, मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। इनमें छोटे-छोटे बच्चों ने देवताओं का ऐसा रूप धरा कि देखने वाले इन्हें एकटक देखते रह गए।

बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे शामिल
यात्रा में शामिल होने वाले शिवभक्तों में पुरुषों की भारी संख्या के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों की संख्या काफी अधिक रही। यात्रा में शामिल महिलाओं, लड़कियों व बच्चों ने ढोल नगाड़ों के साथ बज रहे भगवान भोलेनाथ के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर सभी भक्त भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखे।

नेताओं के लिबास में किया कटाक्ष
उन्नाव। शिव शोभायात्रा में शामिल देवी-देवताओं की झांकियों के साथ-साथ राजनीति से प्रेरित झांकियां भी शामिल रहीं। इसमें कई नेताओं के लिबास में बच्चे लोगों को वर्तमान की राजनीति के विषय में सीख देते नजर आए।

भक्तिगीतों पर झूम उठे सांसद साक्षी महाराज
उन्नाव। आईबीपी चौराहे पर बने स्वागत मंच से यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद सांसद साक्षी महाराज जैसे ही मंच से उतरने लगे उसी समय डीजे पर शिवभक्ति गीतों की धुन बजने लगी और शिवभक्त झूमने लगे। यह देखकर सांसद भी भक्तिगीतों पर झूमने लगे जिससे वहां पर मौजूद भक्तगण और भी झूमने लगे।
विज्ञापन


हिंदू संगठनों ने दिखाई शक्ति
उन्नाव। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शिव शोभायात्रा के दौरान जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसमें कार्यकर्ता खुली गाड़ियों में हाथों में त्रिशूल, तलवार व अन्य हथियारों के साथ जुलूस निकालते हुए यात्रा में शामिल हुए। शक्ति प्रदर्शन का यह जुलूस पूरे शहर में घूमते हुए शिव शोभायात्रा में पहुंचा। इस दौरान हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सदस्यगण शामिल रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें