फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने पहले टक्कर मारी फि र की पिटाई

Sun, 24 Jan 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गंगाघाट के भीमनगर निवासी एक बाइक सवार युवक को पहले चालक ने टेंपो की टक्कर मारी, युवक के विरोध करने पर उल्टा चालक ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। यह देख आसपास रहे लोगों को गलत लगा तो कुछ लोग बीच में पड़कर टेंपो चालक को घेर लिया।
विज्ञापन



मामला बिगड़ता देख टेंपो छोड़कर चालक वहां से भाग निकला। इसके बाद पैदल पुल के निकट जाम लग गया। आधा घंटे तक राहगीर जाम से जूझे। राहगीरों की मदद से टेंपो हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

 
भीमनगर निवासी बद्री नाथ मिश्रा ने बताया कि वह राजधानी मार्ग स्थित चिकित्सक के  क्लीनिक पर कार्य करते हैं। रोज की तरह अपनी बाइक से काम पर जा रहे थे। दोपहर 12 बजे, जब वह पैदल पुल मार्ग निकट पहुंचे तो पीछे से आई एक टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए।
विज्ञापन



इसका विरोध उन्होंने किया तो उल्टा टेंपो चालक ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मौके पर लोगों ने उन्हें बचाया, इसके बाद चालक वहां से टेंपो छोड़कर भाग निकला, जिससे जाम की स्थिति बन आई।

 
प्रत्यक्षदर्शियों की मानी जाए तो मिश्रा कालोनी और पोनी तिराहे से आने वाले वाहनों की लाइन लग गई। जाम बढ़ता देख स्वयं कुछ लोग आगे आए और खड़ी टेंपो का किनारे कर जाम खुलवाया। वहीं जाम खुलने के बाद गंगाघाट पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें