फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाई गई नेताजी सुभाष बोस जयंती

Sun, 24 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 
आदर्श नगर स्थित प्रभा विद्या मंदिर स्कूल में नेताजी बोस की जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रतियोगिता में अमरूद दौड़, ऊंची कूद, लंबी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।


पालिका अध्यक्ष ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में  उतारने का आह्वान किया। संचालन स्कूल प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
इस मौके पर रमेश चंद्र, राकेश तिवारी, कु . राखी, अंजना, रोली आदि मौजूद रहे। इसी तरह से गोपीनाथ पुरम स्थित सरोज सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाई गई, यहां उनके जीवन पर व्याख्यान माला आयोजित की गई।


अतिथियों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ आचार्य जगत नारायण द्धिवेदी ने उनके जन्म व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें