फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरा तापमान, 45 दिन बाद सामान्य हुआ मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लगातार दो दिन आंधी आने से तापमान तेजी से नीचे गिरा है। आठ साल में पहली बार मई में तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 45 दिन बाद तापमान सामान्य हो सका। इससे न केवल गर्मी से राहत मिली है, बल्कि मानसून के भी जल्द आने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

पुरवाई का दबाव बनने तथा हिमालय की श्रंखला पर विक्षोभ आने से आंधी और पानी ने मौसम को बदल दिया है। लगातार दो दिन से आंधी ने भीषण तपिश से झुलस रहे लोगों को राहत दी है। तापमान कम होने से रात में लोगों को एसी और कूलर तक बंद करने पड़े हैं। मई में ऐसा आठ साल बाद हो रहा है।
2014 में मई में आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू होने से गर्मी से राहत मिली थी। इस दौरान मानसून जून में ही आ गया था। इस बार भी स्थिति कुछ ऐसी ही बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बदली छाने, बारिश होने और आंधी की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहे।
विज्ञापन

उत्तराखंड और हिमालय की श्रंखला में विक्षोभ का असर बन गया है जिससे मैदानी भागों में आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही है जिससे तामपान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी का पीक हॉवर खत्म होने को है। पूर्व की हवा का दबाव बनने से उमस बढ़ेगी।
विज्ञापन

जेपी गुप्ता
मौसम निदेशक
---
पांच दिन के तापमान पर नजर
20 मई 44.9 डिग्री 26.6 डिग्री ( अधिकतम का टूटा रिकार्ड)
21 मई 41.4 डिग्री 29.6 डिग्री (न्यूनतम का टूटा रिकार्ड)
22 मई 40.4 डिग्री 26.8 डिग्री
23 मई 36.2 डिग्री 25.8 डिग्री
24 मई 34.6 डिग्री 21 डिग्री (आठ साल बाद कम रहा न्यूनतम तापमान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें