फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की जांच को पहुंचे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी शिक्षण संस्थानों की जमीन अवैध कब्जा होने की शिकायत की जांच के लिए तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों से मामले की जानकारी ली। साथ ही कितनी जमीन पर कब्जा है इसके बारे में पूछा। बाद में शुक्रवार को आईटीआई में जमीन की पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को तहसीलदार ओपी शुक्ला सीओ यादवेंद्र यादव और नायब तहसीलदार के साथ सबसे पहले आईटीआई परिसर पहुंचे। यहां पर प्रधानाचार्य से पता चला कि संस्थान की जमीन पर अवैध रूप से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसके कागज उनके पास हैं। जबकि अवैध रूप से काबिज लोगों के पास कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं। इसके बाद वह डायट परिसर पहुंचे। यहां पर प्राचार्य से जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि संस्थान की जमीन पर काफी संख्या में अवैध कब्जेदार काबिज हैं। तहसीलदार ओपी शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को आईटीआई की भूमि की पैमाइश कराई जाएगी। वहीं, जो कब्जेदार हैं उनसे भी जानकारी ली जाएगी। इसके बाद शनिवार को डायट परिसर में पैमाइश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें