उन्नाव-हरदोई मार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बेकाबू डीसीएम पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और सफीपुर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
सीएचसी में डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।