फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबा किशोर, तलाश जारी

विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी में गंगा में डूबे छात्र शुभम का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी(उन्नाव)। घर से दो किमी दूर गंगा नदी में नहाने गया 13 वर्षीय किशोर गहराई में जाकर डूब गया। साथ गए दो दोस्तों के चिल्लाने पर आसपास खेत में काम कर रहे किसानों ने गंगा नदी में छलांग लगा किशोर को खोजने का प्रयास किया। उसके न मिलने पर परिजनों को सूचना दी। किशोर के डूबने की सूचना पर परिजनों के साथ गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ नदी के पास जमा हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस शुक्लागंज से गोताखोर बुला किशोरी की तलाश कराई पर देर शाम तक किशोर का पता नहीं चल सका। माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटरी के गांव चिरंजूपुरवा निवासी शिवकुमार का पुत्र (13) शुभम मंगलवार को गांव के दोस्त शिवम व मनीष के साथ घर से दो किमी दूर गंगा नदी में स्नान करने पहुंचा। नहाने के दौरान शुभम गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। पास ही तरबूज के खेत में मौजूद किसान शोर सुन मौके पर पहुंचे और नदी में छलांग लगा शुभम की खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बाद शुभम के न मिलने पर गांव जाकर परिजनों को सूचना दी।
शुभम के डूबने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना देकर परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। एसओ हरिकेश राय भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कराई। तलाश में असफल रही पुलिस ने शुक्लागंज से सात गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने भी नदी में किशोर को तलाशने की कोशिश की पर उसका पता नहीं चला। शुभम के न मिलने से उसकी मां उर्मिला बड़ी बहन कुमकुम व छोटे भाई आर्यश समेत पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ हरिकेशराय ने बताया कि डूबे किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें