फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ऑटो की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीघापुर। सिकंदरपुर कर्ण स्थित एक देवी मंदिर के पास ऑटो से टकराकर किशोर घायल हो गया। सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन परिजन उसे अचलगंज सीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव सिकंदरपुर कर्ण निवासी मुनेंद्र कुमार का पुत्र विवेक कुमार (14) कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार को मुनेंद्र के पड़ोसी सुमेर गौतम के यहां बरात गई थी। बुधवार को बरात लौटने पर दूल्हे और दुल्हन को परिजन देवी पूजन के लिए काली देवी मंदिर लेकर गए थे। उन्हीं के साथ विवेक भी गया था। वहां चालक ने ऑटो बंद कर ढलान पर खड़ा दिया। परिजन भी पूजा में व्यस्त हो गए। तभी खेलने के दौरान बच्चों ने ऑटो में धक्का दे दिया। इससे वह स्टार्ट होकर आगे बढ़ा और विवेक कुमार को टक्कर मार दी। सिर के बल गिरने से वह गंभीर घायल हो गया, परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें