फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परिवहन मंत्री ने पकड़े मौरंग लदे दो ओवरलोड डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांगरमऊ। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवहन मंत्री ने ओवरलोड दो डंपरों को रुकवाकर एआरटीओ को कार्रवाई के लिए सौंपा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा से लौटकर लखनऊ जा रहे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को हरदोई उन्नाव मार्ग पर नेवल गांव के पास ओवरलोड मौरंग लदे दो डंपर दिखाई दिए। साथ रहे गनर के माध्यम से उन्होंने दोनों डंपरों को रुकवाया। एआरटीओ को बुलाकर डंपरों को कार्रवाई के लिए उन्हें सौंप दिया। एआरटीओ ने दोनों डंपरों का धर्मकांटे पर वजन कराया और सीज कर नवीन गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कराया है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि एआरटीओ की रिपोर्ट के आधार पर ओवरलोड डंपरों को सीज कर नवीन गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें