फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन राेकने निकलीं टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में हो रहे मिट्टी व बालू के अवैध खनन का खेल उजागर हुआ तो मामला संज्ञान में आते ही डीएम के निर्देश पर जांच टीमें गठित की गईं। पहले दिन सभी तहसीलों में अवैध खनन की जानकारी जुटाने का काम शुरू हो गया। राजस्व टीमें हर दो दिन अंतराल के बाद अपनी रिपोर्ट देंगी। वहीं, डीएम का कहना है कि जिले में कहीं भी अवैध खनन नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो तहसील क्षेत्रों में क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मिट्टी और बालू के अवैध खनन को लेकर अमर उजाला ने सदर तहसील के सिकंदरपुर, शंकरपुर, बौनामऊ, कोरारी कला, फिरोजपुर कला, बांगरमऊ, हसनगंज व बीघापुर तहसील सहित तमाम क्षेत्रों में मिट्टी के अवैध खनन की पोल खोली। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने मंगलवार को सभी तहसीलदारों को राजस्व टीमें गठित करने व अवैध खनन रोकने के साथ ही प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बुधवार को जिले की सभी छह तहसीलों में जांच टीमों का गठन कर उन्हें अवैध खनन की जांच व रिपोर्ट देने की जिम्मेदारी दे दी गई। टीमों ने तहसील क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जानकारी जुटानी भी शुरू कर दी है।
उन्नाव सदर तहसीलदार ओपी शुक्ला ने बताया कि जांच टीमें अगले एक-दो दिनों में प्रभावी कार्रवाई शुरू कर देंगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन या खनन परमिट की शर्तों का उल्लंघन कतई नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें