फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चोरियों के खुलासे के लिए लगी टीमों ने जांचे आठ सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
फोटो-28-चोरियों के खुलासे के लिए घर के बाहर लगे सीसीटीवी को देखती पुलिस। स्रोत: पाठक।
विज्ञापन
उन्नाव। सदर क्षेत्र में दो घरों से हुई लाखों की चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। रविवार को पीडीनगर मोहल्ले से लेकर निरालानगर तक पुलिस ने आठ सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन अभी कुछ सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के निरालानगर में चार साल से किराये के घर में रह रहे अंकुर श्रीवास्तव के घर से चोरों ने 14 जनवरी की रात अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर सात लाख कीमत के जेवर और 15 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। वहीं डीह गांव में कमलप्रकाश शुक्ला के बंद घर का चोरों ने ताला तोड़कर 10 हजार रुपये और दो बैटरियां चोरी कर ली थीं। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी थी। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें