शिक्षक समुदाय समाज व राष्ट्र का निर्माण करता रहा है और उसने समाज और राष्ट्र को समर्पित सेवाएं दी हैं, लेकिन आज शिक्षकों के प्रति सरकारों की उदासीनता ने आंदोलन करने को विवश किया है। यह विचार बीघापुर स्थित कमलापति इंटर कालेज में राष्ट्रीय शौक्षिक महासंघ जनपदीय इकाई द्वारा आयोजित व्यास पूर्णिमा उत्सव पर मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठनमंत्री ओमपाल सिंह ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि यह संगठन शिक्षकों के अधिकारों के साथ-साथ उनके कर्तव्य बोध, सामाजिक कार्यक्रमों व राष्ट्र भावना प्रेरक कार्यक्रमों को ही वर्ष भर चलाता है। प्राथमिक संवर्ग में जिला जूनियर शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिगोविंद वर्मा, माध्यमिक संवर्ग में कमलापति कालेज के पूर्व प्रवक्ता हरिओम श्रीवास्तव व उच्च शिक्षा संवर्ग में डीएसएन के पूर्व प्राचार्य डा. आरएन अवस्थी को विशेष रूप से उनकी शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. गणेश नारायण शुक्ल ने की। प्रदेश संगठन मंत्री श्रीकृष्ण त्रिवेदी ने संगठन के कार्यों की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर भगवती सिंह, डीएस त्रिवेदी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, शिवशंकर सिंह, प्रमोद मिश्र, शिक्षक शिवशरण अग्निहोत्री, विश्वनाथ सिंह, प्रदीप शर्मा, गंगा प्रसाद यादव, राघुराजा पीजी कालेज की प्राचार्या सुनीता मिश्रा मौजूद रहे। सफीपुर में युग निर्मल योजना के संस्थापक व आचार्य श्रीराम शर्मा व धर्म पत्नी भगवती शर्मा के साथ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यहां पर वक्ताओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। बाद में शिक्षकों को साहित्य भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान बुद्धिलाल, प्रजापति, बद्री प्रसाद रावत, शिवमूर्ति द्विवेदी, रामऔतार द्विवेदी, सत्यनारायण कनौजिया, अशोक सेठ व नरेंद्र भी मौजूद रहे।