उन्नाव। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पांच दिवसीय फाउंडेशनल, लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन), केआरपी (की रिसोर्स पर्सन) और सहायक शिक्षक शामिल रहे। यह सभी शिक्षा कर्मी, क्षेत्र में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।
समापन अवसर पर डायट प्राचार्या अमिता सिंह ने कहा कि एफएलएन मिशन की सफलता शिक्षकों की प्रतिबद्धता और रचनात्मक शिक्षण से ही संभव है। प्रशिक्षण में मिली सीख को स्कूलों में क्रियान्वित करना पहली जिम्मेदारी है। प्रशिक्षण प्रभारी प्रवक्ता डॉ. विशाल यादव ने बताया कि बच्चों की बुनियादी समझ को विकसित करने के लिए शिक्षकों को विषय की गहराई के साथ पढ़ाना होगा। प्रशिक्षण प्रभारी संध्या देवी ने कहा यह प्रशिक्षण केवल पाठ्य सामग्री पर केंद्रित नहीं, बल्कि शिक्षक के दृष्टिकोण को सशक्त करने वाला रहा है। डायट प्रवक्ता डॉ. उमा प्रसाद, प्रवक्ता संध्या देवी, मास्टर ट्रेनर डॉ. रचना सिंह, मसर्रत फातिमा, शशांक चौहान, क्षितिज श्रीवास्तव, राहुल तिवारी भी मौजूद रहे।