स्कूलों में दूध वितरण के विरोध में सभी शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी व
टीचरों ने बीएसए कार्यालय के बाहर धरना - प्रदर्शन किया। इस दौरान टीचरों
ने विद्यालय में दूध वितरण भी नहीं किया।
धरने के बाद टीचराें ने डीएम से
मुलाकात कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। विशिष्ट बीटीसी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि सरकार ने गैर
व्यवहारिक आदेश जारी किया है।
एक दिन में इतने दूध की व्यवस्था कहां से की
जा सकती है। कहा कि अगले बुधवार को भी विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं
कराया जाएगा।
प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा
कि जब तक सरकार कोई सही निर्णय नहीं करती तबतक दूध वितरण नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने दूध वितरण के
आदेश को गैर व्यवहारिक बताया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश
पांडेय ने कहा कि टीचर सरकार के किसी भी तुगलकी फरमान को नहीं मानेगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ की महिला नगर अध्यक्ष शिखा द्विवेदी ने कहा कि महिला
टीचर संघ का पूरा सहयोग देंगी।
कार्यक्रम के अंत में उप्र जूनियर हाईस्कूल
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने भी टीचरों में
जोश भरा।