फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को गेहूं पिसवाने भेजने पर शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ब्लाक सिकंदरपुर कर्ण के सहजनी स्थित प्राथमिक स्कूल में छात्रों से चक्की पर गेहूं पिसवाने भेजने के मामले में प्रधान शिक्षक को निलंबित कर दिया गया वही रसोइया पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहजनी में संचालित प्राथमिक स्कूल की रसोइया मालती मंगलवार को स्कूल के छात्रों को लेकर चक्की पर आटा पिसवाने के लिए गेहूं डालने गई थी। इसकी जानकारी बीएसए को होने पर उन्होंने प्रधान शिक्षक नूतन सक्सेना को निलंबित कर दिया है। वही रसोइया पर कार्रवाई के लिए मधुलिका बाजपेई से प्रस्ताव मांगा है। डीआईओएस व प्रभारी बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि छात्रों को चक्की पर ले जाना गलत था। सड़क किनारे स्कूल होने से कुछ भी हो सकता था। इसमें प्रधान शिक्षक की लापरवाही मिलने पर उसे निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें