नेशनल अवार्ड टीचर्स के लिए उन्नाव जिले की स्नेहिल पांडेय का भी चयन हुआ है। वह नवाबगंज ब्लॉक के अं?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जारी हुई नेशनल अवार्ड टीचर्स के लिए जिले की स्नेहिल पांडेय का भी चयन हुआ है। वह नवाबगंज ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल में प्रधान शिक्षक हैं। शिक्षण को रुचिकर बनाने व छात्रों को स्वास्थ्य व सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने और अंग्रेजी में पढ़ने व बोलने में निपुण बनाने सहित अन्य उपलब्धियों के लिए उनका चयन किया गया है।
इस अवार्ड के लिए जिले से दो शिक्षकों के नाम भेजे गए थे। जिसमें कटरी पीपरखेड़ा की प्रधान शिक्षिका रचना सिंह व नवाबगंज ब्लॉक के सोहरामऊ स्थित अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक स्कूल की प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय का नाम शामिल था। प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय द्वारा स्कूलों में बच्चों को नवाचार के माध्यम से पढ़ाने, स्कूल का वातावरण सुंदर होने व स्कूल में प्रेरणादायी काम करने पर उनका नाम प्रदेश स्तर से चयन कर मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली भेजा गया था। वहां से प्रदेश के तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। जिसमें स्नेहिल पांडेय का भी नाम शामिल है। उनकी इस सफलता पर अनुदेशक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव शशांक मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया।