फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: धोखाधड़ी के आरोप में तारगांव प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर जमीन बेचने के मुकदमे में फरार चल रहे प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पीड़ित ने 14 पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें 12 की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी रामऔतार ने 10 अप्रैल 2024 को पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी पैतृक जमीन के दो हिस्से थे। पहला हिस्सा बाबा भिम्मा उर्फ चिंता के नाम था। दूसरा हिस्सा जिसकी गाटा संख्या 355, 356 और 357 थी।
वह बाबा के भाई लछिमन के नाम थी। लछिमन की शादी न होने से रामऔतार ही उस जमीन पर खेती कर रहे थे। 45 साल पहले लछिमन की मौत हाे गई। पीड़ित के मुताबिक, तारगांव ग्रामसभा के प्रधान चंद्रपाल की उस जमीन पर नजर थी।
विज्ञापन

प्रधान बनने के बाद उन्होंने चचेरे बाबा लछिमन का फर्जी जीवित प्रमाणपत्र बनाकर उसी जमीन की बिक्री कर दी। पुलिस ने जांच की थी तो मामला सही पाया था और जमीन बिक्री से लेकर खरीद करने तक में शामिल 14 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें 11 आरोपियों को पहले जेल भेजा जा चुका है।
चंद्रपाल सहित तीन आरोपी फरार थे। इसमें प्रधान चंद्रपाल के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मंगलवार को वह परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। पुलिस को सूचना मिली तो दही चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि प्रधान काफी समय से फरार था। मंगलवार को फोन की लोकेशन की मदद से उसे वर्कशॉप मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभी दो और की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें