फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लखीमपुर खीरी ने 55 रन से जीता उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ बाईपास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुलिस विभाग की चार दिवसीय अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता की मंगलवार से शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर के बीच खेला गया। वसु पाल की 72 रन की पारी की बदौलत लखीमपुर खीरी ने सुल्तानपुर को 55 रनों से हराया।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बॉलिंग और डीएम गौरांग राठी ने बैटिंग कर मैच की शुरूआत की। 11 बजे शुरू हुए मैच में सुल्तानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर खीरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 172 रन बनाए, जिसमें वसु पाल ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली।
सुल्तानपुर की टीम से गेंदबाजी करते हुए अमरजीत यादव ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुल्तानपुर की टीम 16.1 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट हो गई। आलोक कुमार ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। लखीमपुर खीरी के गेंदबाज राहुल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। लखीमपुर खीरी ने 55 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच वसु पाल को चुना गया। 27 नवंबर को पहला मैच बाराबंकी और अयोध्या व दूसरा मैच लखनऊ और आंबेडकर नगर के बीच खेला जाएगा। इस दौरान सीडीओ प्रेमप्रकाश मीना, एएसपी अखिलेश सिंह, प्रेमचंद, सीओ सोनम सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डॉ. मनीष सिंह सेंगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें