फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पेट्रोलपंपों की तीन मशीनों में मिली छेड़छाड़, सील

Wed, 10 May 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
मौरावां पेट्रोलपंप पर जांच करते एसडीएम पुरवा व अन्य अधिकारी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 जिले में संचालित पेट्रोल संचालक ग्राहकों की किस कदर जेब काट रहे थे, इसका खुलासा लगातार हो रही जांच में सामने आ रहा है। मंगलवार को भी सदर व पुरवा तहसील क्षेत्र के दो पेट्रोल पंपों पर हुई चेकिंग में तीन मशीनों में छेड़खानी की पुष्टि होने पर उन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर एसडीएम मेधा रूपम के नेतृत्व में बाट माप अधिकारियों व आयल कंपनियों के टेक्नीशियन ने गहिरा स्थित कुमार फि लिंग स्टेशन पर जांच की। यहां सबसे पहले बिक्री रोक दी गई। इसके बाद पेट्रोल व डीजल की गुणवत्ता की जांच हुई। टीम ने मशीनों में लगे सर्किट को जांचा। इस दौरान चार मशीन में तो सब ठीक मिला लेकिन एक मशीन में लगे सर्किट में छेड़खानी मिली। जांच अधिकारियों के अनुसार, सर्किट से कुछ कंपोनेंट को हटाया गया था।

इससे इस बात की आशंका बढ़ गई है कि उसमें रिमोट आधारित चिप का प्रयोग किया जा रहा था। छेड़खानी के प्रमाण मिलने पर टीम ने उक्त मशीन को सील कर दिया। एसडीएम मेधा रूपम ने बताया कि कुल पांच मशीनों की जांच की गई थी। जिसमें चार मशीनों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली लेकिन एक मशीन में छेड़खानी मिली थी। जिस पर उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, मौरावां स्थित सर्व विद्या फि लिंग पेट्रोलपंप पर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। मशीन में छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर दो मशीनों को सीज कर दिया गया। मौरावां के पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर एसडीएम विनय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जांच की गई। इसमें नायब तहसीलदार विचित्र नारायण श्रीवास्तव, सेल्स आफीसर अरुण कुमार, बाट माप निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, आपूर्ति निरीक्षक अंकित अग्रवाल ने मशीन से तेल निकलवाकर पहले उसकी माप कराई, इसके बाद मशीन खुलवाकर जांच की। जांच के दौरान एक मशीन में एक पल्सर सर्किट की सील टूटी मिली व तीन पल्सर की चिप में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। दूसरी मशीन में भी एक पल्सर से छेड़छाड़ करना पाया गया। इस पर अधिकारियों ने दोनों मशीनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें