फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 10 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
दही चौकी स्थित फैक्ट्री के बाहर खडे़ मृतक के राम सजीवन के परिजन व गांव के लोग। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली के दही चौकी के निकट फैक्ट्री से घर वापस लौट रहे कर्मी की साइकिल में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ रहे श्रमिकों ने राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे परिजन मंगलवार सुबह शव लेकर फैक्ट्री पहुंचे। यहां शव गेट पर रखकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की फैक्ट्री प्रबंधतंत्र से बात कराई। फैक्ट्री प्रबंध तंत्र ने दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया। उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


ग्राम सभा करोवन के मजरे वाजिदपुर निवासी रामसजीवन (56) पुत्र भगवानदीन दही चौकी स्थित एक लेदर फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार की रात काम समाप्त कर वह घर साइकिल से लौट रहा था। फैक्ट्री से सड़क पर आते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे रामसजीवन उछलकर सड़क पा जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ रहे श्रमिकों ने राहगीराें की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह परिजन शव लेकर फैक्ट्री पहुंचे।

यहां फैक्ट्री गेट पर शव रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। यहां प्रबंध तंत्र से वार्ता कर मृतक की पत्नी उमा को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपये तत्काल देने के का समझौता कराया। तब जाकर मामला शांत हुआ। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम आए। मृतक के पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं, जिनका अभी विवाह करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें