फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिया मेले में देशभक्ति कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोहा

Fri, 19 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। आपसी भाईचारे की मिसाल बने तकिया मेला में स्थित मेला कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोह लिया। गुरुवार को उपजिलाधिकारी मृत्युंजय राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राआें ने-दिल से निकली आवाज है, भारत मेरा परिवार है, सबके लिये हमें प्यार है आदि तमाम राष्ट्रगीत प्रस्तुत किए। वहीं- ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी गीत पर बच्चों ने श्रोताआें की खूब वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पाटन, परसंडा, भैरमपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओसिंया सहित न्यू उन्नाव पब्लिक स्कूल तकिया पाटन, लक्ष्मीनारायण पब्लिक स्कूल बीघापुर के छात्रोें ने भी प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख उपस्थित लोगों ने बच्चों का खूब उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


ऐ मेरे वतन के लोगों गीत सुनकर कुछ लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इसके उपरांत कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मृत्युंजयराम ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर नायब नाजिर मिथलेश सिंह, कानूनगो बसंत सहित शिक्षक शिवप्रसाद मिश्र, सुरेष चन्द्र बाजपेयी, राजेंद्र बाबू, अरविंद पटेल, रामचंद्र शुक्ल, गयादीन, मुन्नीदेवी, पूनम देवी, स्वदेश कुमार, सुमन देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें