फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में बच्चों का रखें खास ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का बदलता मौसम बच्चों को बीमार कर सकता है। इसलिए इस मौसम में बच्चों की सही देखभाल ज्यादा जरूरी है। ऐसे मौसम में बच्चों को खांसी, जुकाम, वायरल बुखार का खतरा ज्यादा होता है। अगर हम थोड़ी सी सावधानी बरतें तो बच्चों को बीमार होने से बचा सकते हैं।
जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. बृज कुमार ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को गुनगुने पानी से नहलाएं। सादा या गुनगुना पानी पीने को दें। पानी ज्यादा से ज्यादा पिलाएं। इससे पाचन क्रिया सही रहती है। कब्ज की समस्या नहीं होती है। एसी 24-26 डिग्री पर ही चलाएं। सुबह चार बजे एसी बंद कर दें क्योंकि इस समय मौसम ठंडा हो जाता है। बच्चों को ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक व बर्फ खाने को न दें। बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनाएं। खाने में हरी सब्जियां, जूस, मौसमी फ ल, सूखे मेवे शामिल करें। घर के खाने में दाल, चावल, मौसमी सब्जी और रोटी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में सलाद और दही बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, जिंक और मल्टी विटामिन दें। बच्चों को हाई प्रोटीन डाइट जैसे दालें, अंकुरित चना, मूंग, दूध, दूध से बने पदार्थ व अंडे दें। इससे बच्चे की वृद्धि अच्छी होती है। वैसे तो कोरोना के कारण बच्चे घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अगर बच्चे बाहर जा रहे हैं तो उन्हें मास्क जरूर लगाएं। उन्हें दो गज की सामाजिक दूरी का महत्व भी समझाएं। साबुन व पानी से अच्छी तरह से हाथ धोएं। उसके बाद ही घर के किसी सामान को हाथ लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें