फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा की तरह बालिकाओं को किया जाएगा सशक्त

विज्ञापन
ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के कटरी पीपरखेड़ा में प्राथमिक स्कूल में आत्मरक्षा अभियान की आभिभावकों को - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए नवरात्र से आत्मरक्षा अभियान के तहत प्रशिक्षण देगा। इसमें आत्मरक्षा प्रशिक्षण, मीना मंच, जीवन कौशल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन होगा। बच्चों को कानूनी अधिकारों की जानकारी के लिए बुकलेट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने जागरूकता अभियान की शुरुआत शारदीय नवरात्रि के साथ 17 अक्तूबर से करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक स्कूल में सुबह 8.30 बजे से 9 बजे तक शिक्षक छात्राओं को सुरक्षा एवं संरक्षा के संबंध में घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, यौनिक हिंसा, छेड़छाड़, सेफ टच-अनसेफ टच व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रदान करेंगे। यह अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षक मिशन प्रेरणा वेबसाइट की मदद लेकर वीडियो व सामग्री का विस्तार से अध्ययन कर बच्चों से संवाद स्थापित करेंगे। मीना मंच के माध्यम से भी बच्चों को कानूनी अधिकारों की जानकारी तथा हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जाएगी। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

--
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता होगी
प्रशिक्षण के बाद शिक्षक बच्चों की ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराएंगे। साथ ही 10-10 अभिभावकों को प्रतिदिन विद्यालय बुलाकर हमारे संवैधानिक अधिकार बुकलेट की मदद से पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध अधिनियम सेफ टच-अनसेफ टच के प्रावधानों की चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, बीईओ, स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्य, डायट मेंटर विद्यालयों का निरीक्षण करने के साथ दूरभाष से संपर्क कर व्हाट्सएप व ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें