फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फीट से ज्यादा ऊंचे नहीं होंगे ताजिया, रास्ते में अवरोध पर पुलिस को दें सूचना : एसडीएम

Thu, 26 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर/बांगरमऊ। आगामी त्योहारों को लेकर थानों में शांति कमेटी की बैठक हुई। अधिकारियों ने मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए कहा। आदेश दिए कि ताजिये की ऊंचाई 10 फीट से ज्यादा न रखी जाए।
विज्ञापन

हैदराबाद चौकी परिसर में हुई बैठक में आसीवन थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि चौकी क्षेत्र के संपूर्ण गांव के ताजियेदार शांति से त्योहार मनाएं। हैदराबाद कस्बे के सदर भुट्टू और जलालुद्दीन मंसूरी ने बताया कि ताजिया जुलूस के रास्ते में कर्बला के पास आम के पेड़ की शाखाएं काफी नीची हैं। इससे ताजिया निकालने में परेशानी होगी। इसको लेकर एसओ ने कहा कि बाग मालिकों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। लोगों को पानी और बिजली सप्लाई की समस्या नहीं आने दी जाएगी। चेयरमैन बृजकिशोर वर्मा ने नगरपंचायत कार्यालय से संबंधित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान शकील खान, अख्तर अली, अनस, बेचैन, ताहिर अंसारी, सलीम अंसारी, इरफान खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
बांगरमऊ कोतवाली परिसर में एसडीएम शुभम यादव और सीओ अरविंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की बात भी कही। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह का कानून उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि कोई नई परंपरा न डाली जाए। बताया कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक न हों। रास्ते में किसी प्रकार का अवरोध हो तो समय रहते पुलिस को सूचित करें। बैठक में कोतवाल चंद्रकांत सिंह, अपराध निरीक्षक रामनारायण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें