फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामासेंटर निर्माण की होगी टीएसी जांच

Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
विज्ञापन
जांच करते सीएमओं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने ट्रामासेंटर की जांच टीएसी (टेक्निकल ऑडिट सेल) करेगी। डीएम ने यह बात नवनिर्मित ट्रामासेंटर की बिल्डिंग के निरीक्षण के दौरान कमी मिलने पर कहीं। उन्हें सीसी सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी पाई। दीवारों में लगे टाइल्स और फर्श में लगे पत्थर घटिया मिले। परिसर में बने मीटिंग हाल के बरामदे में लगाया गया ग्रेनाइट पत्थर की खराब है। निरीक्षण में गंदगी देख सात दिन के अंदर सफाई के निर्देश दिए।

डीएम सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को नवनिर्मित ट्रामासेंटर और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लड बैंक में ब्लड के रख-रखाव व अन्य व्यवस्थाएं देख नाराजगी जताई। ब्लड बैंक को अपग्रेड करने की कार्रवाई पर सीएमएस से जवाब तलब किया। सीएमएस को निर्देश दिया कि इसमें सुधार किया जाए। नवीन मीटिंग हाल के बरामदे की फर्श में लगा पत्थर घटिया किस्म का पाया। प्रयोग हुई सीमेंट को खुदवाकर देखा। दीवारों से प्लास्टर गायब मिला। इस उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था से कहकर इसे सही कराने के बाद हैंडओवर किया जाए। ट्रामासेंटर की शुुरुआत होने से पहले ही सड़क उखड़ी मिली। अंदर जाकर देखा तो टाइल्स भी घटिया थे। इस पर उन्होंने बिल्डिंग की टीएसी जांच कराने की बात कही। प्रसवोत्तर केंद्र की दीवारों में सीलन मिली व कमरों में गंदगी। इस पर महिला सीएमएस सरोज श्रीवास्तव को फटकार लगाई। अस्पताल परिसर के बहार नालियां चोक होने के साथ ही मिट्टी के ढेर लगे मिले। इस पर सीएमओ कार्यालय के जेई को बुलाकर नौ दिन के अंदर सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया। सीएमएस डा. एसपी चौधरी को सफाई कराने व बर्न यूनिट की बंद बिल्डिंग का भी संचालन कराने को कहा।
विज्ञापन


तीमारदारों के लिए बनेगा बाथरूम
निरीक्षण के दौरान डीएम को कार्डियोलॉजी में एसी लगी नहीं मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस डा. एसपी चौधरी को निर्देश दिए कि इसकी कोटेशन बनाकर दी जाए। अस्पताल परिसर के बाहर गंदगी देख तीमारदारों के लिए अलग से कपड़ा धोने व नहाने के लिए बाथरूम बनवाने के निर्देश जेई को दिए। कहा कि कार्यदायी संस्था से कहकर इसका निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए।

सफाई ठेकेदार पर 200 रुपये जुर्माना
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सफाई ठेकेदार पप्पू सिंह को पान खाता देख डीएम नाराज हुए। पहले तो उन्होंने तीमारदार समझकर जमकर फटकारा। बाद में जब पता चला कि यह सफाई के ठेकेदार हैं तो तत्काल कोकटा एक्ट के तहत 200 रुपये जुर्माना की रसीद कटवाई।
विज्ञापन


ऑटो एनालाइजर की शासन से होगी मांग
जिला अस्पताल की पैथालॉजी में मरीजों की भीड़ देख वहां होने वाली जांचों की जानकारी ली तो पता चला कि यहां जांचे तो लगभग सभी होती हैं, लेकिन मैन्युअल तरीके से की जाती हैं। डीएम ने ऑटो एनालाइजर की जानकारी ली तो बताया गया कई बार कोटेशन भेजी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने सीएमएस डा. एसपी चौधरी को निर्देश दिया कि इस बार कोटेशन बनाकर उनके पास भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें