फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: उज्जवला योजना के 65 लाभार्थियों को दिए प्रतीकात्मक चेक व सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को दिवाली व होली पर फ्री रिफिल देने की योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया।
विज्ञापन

इस दौरान इसका सीधा प्रसारण विकास भवन में दिखाया गया। यहां पर 65 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक व सिलिंडर दिए गए।
विकासभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह पहुंचे। कहा कि आज समाज के गरीब तबकों के लिए सरकार द्वारा सिर्फ निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन ही नहीं दिया गया है, बल्कि निशुल्क गैस सिलिंडर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। होली पर्व पर भी निशुल्क गैस-सिलिंडर मिलेंगे।
कलक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक विकासखंड की 10-10 कुल 160 ग्राम पंचायतों में मनरेगा एवं 15वें वित्त/राज्य वित्त योजना से मलिन बस्तियों के विकास के लिए कराए गए इंटरलाॅकिंग निर्माण एवं सोलर लाइट अधिष्ठापन कार्य का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

वहीं, कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे देरी से प्रभारी मंत्री पहुंचे। इसके चलते लाभार्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कलक्ट्रेट में स्वयं सहायता समूह के लगे स्टालों का अवलोकन करते हुए स्वदेशी झालर भी खरीदी।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के नोडल अधिकारी रोहित तिवारी ने बताया कि जनपद में कुल 2.75 लाख लाभार्थी हैं। जिनमें से मात्र 61,115 की ही ई-केवाईसी प्रमाणित है। शेष 2.13 लाख अपनी एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी करा लें। जिससे उन्हें योजना का लाभ जल्द मिल सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, सीडीओ ऋषिराज, एडीएम (वि/रा) नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें