फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, पुरुष में हुए 33

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर होने से अल्ट्रासाउंड जांच ठप रही।
विज्ञापन

वहीं, पुरुष पैथोलॉजी में 33 मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने के बाद रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट चले गए।
जिला महिला अस्पताल में इस संक्रामक रोगियों के अलावा पेटदर्द और औसतन 100 गर्भवती महिलाएं महिला डॉक्टर को दिखाने पहुंच रही हैं। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर अन्य जांच के अलावा अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दे रहे हैं।
शुक्रवार को महिला पैथोलॉजी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर थे। इससे अल्ट्रासाउंड जांच ठप रही। महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी में एक बजे तक 33 अल्ट्रासाउंड हुए, जांच करने के बाद रेडियोलॉजिस्ट कोर्ट चले गए।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ.संजू अग्रवाल ने रेडियोलॉजिस्ट को छुट्टी पर न होने की बात कही। अल्ट्रासाउंड न होने की बात पर उन्होंने बताया कि बैठक में होने की वजह से जानकारी नहीं है।
उन्नाव। जिले में शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में दो और बुखार के मरीज डेंगू संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एक मरीज शहर का एक बच्चा शामिल है।
संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि बिछिया में 45 साल की महिला और शहर के गांधीनगर में 14 साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक 232 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने संक्रमितों के घर के आसपास एंटीलार्वा और फॉगिंग कराने का निर्देश दिया। वहीं, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। बुखार पीड़ित 10 मरीजों को भर्ती किया गया। डेंगू की संभावना उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें