फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में शुरू हुई छपाक-छई

Sun, 12 Apr 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित स्वीमिंग पूल की शुरूआत होते ही यहां बच्चों ने धमाचौकड़ी शुरू कर दी है। यहां पर बच्चे तैराकी सीखने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा यहां पर बने बड़े स्वीमिंग पूल में वयस्क लोगों ने भी आवेदन कर दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल में स्वीमिंग क्लास की शुरुआत हो गई है। यहां पर सुबह-शाम दो बार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्टेडियम में स्वीमिंग कोच विकास अवस्थी ने बताया कि इस बार पूल की शुरुआत समय से कर दी गई है। अभी गर्मी कम होने के कारण आवेदन कम हुए हैं। जैसे ही गर्मी और बढ़ेगी वैसे ही और अधिक भीड़ होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें