फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवीएम के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी

Fri, 29 May 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) के दसवीं के निकले परीक्षा परिणाम में शहर के आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज गीतापुरम के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है। यहां के बारह छात्र-छात्राओं ने टेन सीजीपीए (क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) पाकर जिले में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन


वहीं, केंद्रीय विद्यालय में छह छात्र-छात्राओं ने तथा जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर चौरासी के चार छात्र-छात्राओं ने टेन सीजीपीए में अपना स्थान बनाया है। रामकली बुद्धीलाल शाहू शिक्षण संस्थान में पांच छात्र-छात्राओं को टेन सीजीपीए मिले हैं।

सीबीएसई के दसवीं का परीक्षा परिणाम शाम चार बजे निकलना था। इसके लिए छात्र-छात्राएं आधा घंटा पहले से ही विद्यालय पहुंचने लगे थे। सर्वर की गति धीमी होने के कारण निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा बाद से परीक्षा परिणाम निकलना शुरू हुए।
विज्ञापन


जैसे-जैसे परीक्षा परिणाम निकलने लगे वैसे ही बच्चों के चेहरे पर खुशी भी झलकने लगी। छात्र-छात्राओं का रिजल्ट निकलने के बाद बच्चों के माता-पिता की भी खुशी देखने वाली थी। बच्चों की इस सफलता पर परिजनों के साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें