फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: परीक्षा केंद्र बदलने से परेशान हुए छात्र, पुराने प्रवेशपत्र पर केंद्र के बाहर रोका गया

विज्ञापन
विवेकानंद इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद
विज्ञापन
= अभिभावक और शिक्षकों में हुई कहासुनी के बाद परीक्षा में कराया गया शामिल
विज्ञापन

= पंजीकृत 2426 छात्रों में 371 रहे अनुपस्थित, परीक्षा में शामिल हुए 2055 छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में एक दिन पहले परीक्षा केंद्र बदलने की जानकारी न होने पर अभिभावक प्रवेशपत्र में लिखे केंद्रों पर पहुंच गए। वहां टीईटी होने से प्रवेश नहीं मिला तो शिक्षकों और अभिभावकों में कहासुनी भी हुई। उन्हें केंद्रों के बदलाव की जानकारी देकर, नए केंद्रों पर भेजकर परीक्षा में शामिल कराया गया। इस दौरान छात्रों को केंद्रों में पहुंचने में देरी भी हुई।
शहर के नौ केंद्रों पर रविवार को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ाई कर रहे छात्र शामिल हुए थे। नौ केंद्रों पर 2426 छात्र पंजीकृत थे। मोतीनगर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिछिया ब्लॉक से छात्रों के साथ आए ओसिया प्राथमिक स्कूल के शिक्षक जयन शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम केंद्र बदलने का संदेश मिला था। ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी। अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह नए केंद्र पर पहुंचे तो पुराने प्रवेश पत्र से प्रवेश नहीं मिला। रात में साइट नहीं चलने से नया प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो सका। काफी कहासुनी के बाद छात्रों को इंट्री दी गई। नए और पुराने प्रवेश पत्र में रोल नंबर समान था, केवल परीक्षा की तारीख और केंद्र बदला था। पुरवा क्षेत्र के यूपीएस पनहन के शिक्षक राजकुमार भी छात्रों के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी यही समस्या हुई। इससे थोड़ी परेशानी उठानी पड़ी। नौ केंद्रों पर हुई परीक्षा में 371 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कुछ समस्या आई थी, लेकिन शिक्षकों ने उसका समाधान कर छात्रों को परीक्षा में शामिल कराया। सुनीलदत्त, डीआईओएस

विवेकानंद इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें