फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दंगल प्रतियोगिता, हरिद्वार के राहुल पहलवान ने जीता दंगल केसरी खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब के दिनेश पहलवान उपविजेता, सदर विधायक ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम मैनी खेड़ा में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और कई प्रदेशों के पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। फाइनल में हरिद्वार के राहुल पहलवान ने पंजाब के दिनेश को कड़े मुकाबले में चित करते हुए दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। स्थित मनशेश्वर महादेव मंदिर परिसर में संजय प्रधान ने दंगल का आयोजन किया। सदर विधायक प्रतिभागी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और तथा आयोजन की सराहना की। आयोजकों ने उन्हें माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि कुश्ती हमारी भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खेल विरासत का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ ही युवाओं में अनुशासन, साहस, शारीरिक क्षमता व प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता के विजेता रहे राहुल पहलवान और उपविजेता दिनेश पहलवान को पुरस्कृत किया। हरिगोविंद सिंह, उदन चौरसिया, आलोक तिवारी, शीलू यादव, अंबुज गुप्ता, रवींद्र यादव, राजेश चौधरी, हरिओम शुक्ला सहित कई गांवों के दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें