उन्नाव। छात्र और छात्राओं को मिलने वाले 47 हजार 682 टैबलेट आचार संहिता में फंस गए हैं। टैबलेट के लिए फार्म भरने वाले छात्रों के पास चयन होने का मैसेज आ चुका है, लेकिन आचार संहिता के कारण टैबलेट नहीं दिए जा रहे हैं।
डिग्री कॉलेज, आईटीआई व पॉलिटेक्निक के छात्रों को प्रदेश सरकार ने टैबलेट देने का वादा किया था।
इसमें हाईस्कूल व इंटर के मेधावी सहित 200 अन्य छात्रों को टैबलेट दिए भी जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव के कारण 8 जनवरी से आचार संहिता लग गई। अब टैबलेट के लिए पंजीकृत 47 हजार 682 छात्र और छात्राओं पर योजना में चयनित होने का मैसेज पहुंच गया है।
जिन छात्रों को टैबलेट मिले हैं, उनके टैबलेट खोलते ही मोदी व योगी की फोटो आती है। डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि फिलहाल आचार संहिता के कराण टैबलेट का वितरण रुका है। आगे आदेश आने के बाद वितरण किया जाएगा।