फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में छात्र की मौत, पांच लोग घायल

Sat, 28 Mar 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/अचलगंज। अचलगंज थानाक्षेत्र में स्कूल जा रहे एक बच्चे की टाटा मैजिक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, अन्य हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक को लखनऊ ट्रामासेंटर रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अचलगंज थानाक्षेत्र के लोहचा गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा का बेटा शिवप्रसाद (9) पास के ही एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था। शनिवार सुबह वह गांव के सामने सड़क पार कर रहा था तभी एक टाटा मैजिक वैन ने उसे टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद को परिजनों ने कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौैरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन


लखनऊ-कानपुर हाइवे पर सोहरामऊ कसबा में पैदल सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से कसबा निवासी विमल कुमार (22) पुत्र विनोद और बाइक में सवार पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बैगांव निवासी नसीम (23) पुत्र मुन्ना और लखनऊ के अमौसी निवासी रिश्तेदार फुरकान (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। हाइवे पर दहीचौकी के पास हुए एक अन्य हादसे में कानपुर कैंट निवासी राजकुमार (35) और हरिश्चंद्र (50) घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें