फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फोन पर बात करने के बाद छात्र ने फंदा लगाया

विज्ञापन
फोटो-16-अनुराग (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
नवाबगंज। भवानीखेड़ा गांव में रविवार दोपहर छात्र का शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में साड़ी फंदे से लटका मिला है। वह ननिहाल में रहता था। जांच में पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि लेकिन उसमें क्या लिखा है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों से पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के महिपतखेड़ा निवासी दयाराम का बेटा अनुराग (18) अजगैन कोतवाली क्षेत्र के भवानीखेड़ा गांव स्थित ननिहाल में मामा अनूप के पास रहता था। अनूप ने बताया कि अनुराग बचपन से ही उनके पास रहा। वह बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था और लखनऊ के एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था। रविवार दोपहर उसका शव घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। उसकी मामी रोशनी जब कमरे में गई तो घटना का पता चला।
मामा ने बताया कि घटना से पहले अनुराग का मोबाइल पर किसी से विवाद हुआ था। मोबाइल में लॉक लगा होने से अभी उसका नंबर नहीं निकल पाया है। वहीं अनुराग की मौत से छोटी बहन स्नेहा, मां शीलवती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें