फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। लोडर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आई। वह पेपर देकर लौट रहा था। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के सतांव गांव निवासी संदीप (27) एमएम का छात्र था। मंगलवार को वह भूगोल विषय की परीक्षा देने बीघापुर क्षेत्र के महाई स्थित धर्म सनातन डिग्री काॅलेज बाइक से गया था। दोपहर बाद लौटते समय पुरवा-अचलगंज मार्ग पर गोकुलपुर गांव के पास सामने से आ रहे लोडर की टक्कर से वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया।
उपनिरीक्षक विनोद सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत से पिता, मां धुन्नी देवी, बहन रूबी, रुचि परेशान हैं। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लोडर कब्जे में है, तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें