फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 23 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज(उन्नाव)। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव महनौरा में गुरुवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रधान पक्ष से 11 व दूसरे पक्ष से 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी का नवाबगंज सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। प्रधान पक्ष से उसकी भतीजी ने चुनावी रंजिश व दूसरे पक्ष ने दरवाजे पर पानी डालने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। दोनों पक्षों से 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महनौरा के ग्राम प्रधान कमलेश तिवारी की भतीजी लवली उर्फ दीपा पुत्री राजेश तिवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही वीर प्रताप सिंह, धीर प्रताप ,राकेश सिंह, शिवा, ओम सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, शनि सिंह, रंजीत सिंह, धीरेंद्र, सरोज उनके चाचा प्रधानी की खुन्नस मानते हैं। गुरुवार को इसी खुन्नस में गाली-गलौज के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष के विजय सिंह ने प्रधान कमलेश तिवारी शिवम तिवारी, सचिन, शुभम समेत 13 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ सोहरामऊ उरेश सिंह ने बताया बलवा और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें