फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेशव्यापी रैली के लिए कर्मचारी रवाना

Thu, 23 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर लक्षमण मेला मैदान लखनऊ में होने वाली प्रदेशव्यापी रैली के लिए जनपदीय अध्यक्ष उमानिवास बाजपेई की अध्यक्षता में लखनऊ के लिए कर्मचारी गुरुवार को रवाना हुए।
विज्ञापन


सभी कर्मचारी जिला अस्पताल में सुबह दस बजे एकत्रित हुए। मंत्री फारुख मोहम्मद खान ने कहा कि अब सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। सरकार अपने विधायकों, मंत्रियों के वेतन भत्ते तो बढ़ा देती है लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर कोई सुनवाई नहीं कर रही है। हर बार झूठा आश्वासन देकर चलता कर देती है।

संप्रेक्षक आरसी कनौजिया ने कहा कि सरकार यदि सीधे तरीके से कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती आंदोलन करना पड़ेगा। हृदयेश पाल सिंह ने कहा कि कर्मचारी सक्रिय रहें सरकार को झुकना पड़ेगा। इस दौरान सूरज सिंह, पूर्व  उपाध्यक्ष रमेशचंद्र उपाध्याय, सुखपाल सिंह, अचल प्रकाश तिवारी, जयराम  तिवारी, कपूर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें