फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 27 Feb 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जुलूस पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड कार्यालय से निकाला गया। जो अंबेडकर पार्क, एसपी कार्यालय, जिला परिषद कैंटीन व निराला प्रेक्षागृह होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय परिसर में एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुए परिषद के जिला संयोजक संजीव पांडे ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2006 से षष्टम वेतन आयोग का मात्र आंशिक लाभ ही राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।

अभी तक उन लोगों को मिल रहे भत्तों में किसी प्रकार केंद्र से समानता नहीं प्रदान की गई। परिषद के दूसरे संयोजक उमा निवास बाजपेई ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के मामले में सदैव से हीलाहवाली करती आ रही है। सत्ता से बाहर होने पर कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराना व सत्ता में आते ही मांगों को स्वीकार न करना प्रदेश सरकार की आदत बन चुकी है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी नेता त्रिलोकी वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की असंवेदनशीलता के कारण प्रदेश के अंशदायी, सामयिक, वर्कचार्ज व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों द्वारा पूर्व में की गई सेवाओं को जोड़कर पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी कर्मचारी समान है।

चाहे वह सचिवालय सेवा के हो या सचिवालय के बाहर के। इस दौरान गंगा कृष्ण शुक्ल, आरएन रावत, फारुख मोहम्मद खान, डीपी सिंह, मधुर मोहन श्रीवास्तव, आरसी कनौजिया, अशोक कुमार शुक्ल, केशव सिंह, राकेश चंद्र श्रीवास्तव, हरनाम सिंह व वीरेंद्र निगम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें