फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नामांकन शुरू

Sun, 27 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पहले चरण में नौ अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए रविवार को कलेक्ट्रेट में बैरीकेडिंग लगाने का काम तेजी के साथ चलता रहा।
विज्ञापन


जनपद में चार चरणों में मतदान होना है। 9 अक्टूबर को पुरवा, असोहा, हिलौली व बिछिया ब्लाक की 13 जिला पंचायत और 321 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सीटों पर वोटिंग होगी। इन्हीं सीटों पर पर्चा दाखिल करने का काम सोमवार से शुरू होगा। जिला पंचायत सदस्य सीटों की नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट से होगी जबकि बीडीसी सीटों के लिए पर्चा दाखिल संबंधित ब्लाक कार्यालय में होगा।

दो दिन यानि 28 व 29 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल हो सकेगा। जांच 30 सितंबर को होगी। नामांकन कराने वाले उम्मीदवार तीन अक्टूबर को नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद प्रशासन उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित करेगा।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। जिला पंचायत सदस्य सीट के उम्मीदवार कलेक्ट्रेट में और बीडीसी प्रत्याशी संबंधित ब्लाक कार्यालय में अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें