फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के लिए तैयारियां शुरू

Tue, 10 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मालूम हो कि जिले में तीसरे चरण में 19 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होगी। पर्चा दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों में व्यवस्था की गई है। नामांकन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। सिटी मजिस्ट्रेट कक्ष के साथ ही विभिन्न न्यायालय कक्षों के बाहर साफ-सफाई के साथ अन्य काम पूरे कराए जा रहे हैं। नामांकन के लिए विधानसभावार अलग-अलग कक्ष हैं। बांगरमऊ के नामांकन पत्र न्यायालय परगना मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भवन भूतल कक्ष 17, सफीपुर के न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भवन भूतल कक्ष 14, मोहान के न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट भूतल कक्ष 5, उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कलेक्ट्रेट भूतल कक्ष संख्या 3, भगवंतनगर के न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कलेक्ट्रेट प्रथम तल कक्ष संख्या 45 और पुरवा के न्यायालय उप संचालक चकबंदी कलेक्ट्रेट प्रथम तल कक्ष संख्या 46 में मिलेंगे। एडीएम बीएन यादव ने बताया कि व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

इंसेट-1
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को जमा करनी होगी 10 हजार की जमानत राशि
उन्नाव। विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले नामांकन में उम्मीदवारों द्वारा जमा की जाने वाली जमानत राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व की भांति ही सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को पर्चा दाखिल करने के दौरान 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति के प्रत्याशियों को 5 हजार रुपये बतौर जमानत जमा करनी होगी। एडीएम ने बताया कि यदि उम्मीदवार चुनाव आयोग के मानक के अनुसार वोट नहीं पाएगा तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें