फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 1.60 करोड़ की गोशाला में मानक दरकिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया विकासखंड के तौरा गांव में 1.60 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन गोशाला में मानक दरकिनार मिले। सीडीओ ने गुणवत्ता जांची तो चरही मानक के विपरीत बनी मिली। वहीं, शटरिंग भी सही नहीं मिली। इसके अलावा, गोशाला का निर्माण जलभराव वाले स्थान पर मिला। सीडीओ ने एक माह में कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा अचानक तौरा गोशाला पहुंच गए। यहां पर उन्होंने चरही, भूसा कक्ष व मवेशियों के उपचार कक्ष में लगी शटरिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जलभराव मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। पता चला कि जहां पर गोशाला निर्माण का कराया जा रहा है, वहां तालाब है। इसलिए जलभराव की समस्या बनी रहेगी। सीडीओ ने निर्देश दिए कि मनरेगा से मिट्टी भरान कराया जाए। इसके बाद ही अन्य काम कराएं। इसके अलावा मुख्य सड़क से गोशाला तक खड़ंजा लगवाने के भी निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में कई कमियां मिली हैं। इन खामियों को दूर करने के लिए एक माह का समय दिया गया है। जनवरी तक गोशाला का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान बीडीओ फहद खान सहित अन्य ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें