फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार समेत पर सपाइयों ने दिया धरना

विज्ञापन
बांगरमऊ में एसडीएम को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। महंगाई, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसान उत्पीड़न, यातायात नियमों के उल्लंघन के नाम पर खुली लूट और सपा नेताओं को फ र्जी मुकदमों में फं साने के आरोप में सपाइयों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा का धरना जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में आयोजित हुआ। इसमें पहुंचे सपा एमएलसी सुनील यादव ने कहा कि योगी सरकार के कार्यो से पूरा प्रदेश पीड़ित हो चुका है। धरने को पूर्व विधायक सुंदरलाल कुरील, अध्यक्ष नगर पालिका प्रतिनिधि प्रशांत कटियार, प्रभा यादव, सुरेश पाल, विनोद त्रिपाठी, राजेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रामबहादुर यादव ने किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को
सौंपा गया।
बांगरमऊ में तहसील भवन के सामने आयोजित धरने में पूर्व मंत्री चौधरी अशोक कुमार सिंह बेबी ने कहा कि प्रदेश सरकार राजनीतिक विद्वेष की भावना से काम करते हुए विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है। पूर्व मंत्री आजम खां पर लिखे गए 87 मुकदमे इसका जीता जागता प्रमाण है। ब्लाक प्रमुख अर्जुनलाल दिवाकर, मुन्ना अल्वी, राम अवतार यादव, गयास खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरवा तहसील मुख्यालय में पूर्व विधायक उदयराज यादव के नेतृत्व में धरना दिया गया। 11 सूत्रीय मांगोें का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा है। सूबे में बलात्कार, हत्याएं, लूट व फि रौती की घटनाएं चरम पर हैं। बताया कि 2022 में सपा पार्टी से ही चुनाव लड़ेंगे। शिव बहादुर पटेल, राजकुमार रावत, आशिफ अली, नीरज यादव, रामकिशुन लोधी व हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।
सफीपुर में पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत ने कहा कि भाजपा सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा खोखला साबित हो गया है। कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो और सांसद आजम खान के ऊपर लगे फ र्जी मुकदमे समाप्त किए जाएं। नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद, एनुल हसन कादरी, मुनेंद्र सिंह चंदेल, दीपक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
तहसील बीघापुर मुख्यालय में आयोजित धरने को धर्मेंद्र यादव ने संबोधित किया। कहा कि खाद बीज के अभाव में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ओम प्रकाश पासवान व कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।
हसनगंज में हुए धरना प्रदर्शन में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरुणशंकर शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी किसान के मुद्दों की बात नहीं करती है। ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख पति सेवकलाल रावत आदि ने एसडीएम को प्याज के साथ ज्ञापन सौंपा।

पुरवा में धरना देते सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव व अन्य कार्यकर्ता।- फोटो : UNNAO

कलक्ट्रेट के निकट धरने को संबोधित करते सुंदरलाल कुरील।- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें