फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडेकर इलेवन ने जाती क्रिकेट का पहला मैच

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आरबी श्रीवास्तव कैशमनी क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। पहला मैच खांडेकर इलेवन ने जीता।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ सदर विधायक पंकज गुप्ता ने स्व. आरबी श्रीवास्तव के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पहला मैच खांडेकर व कपिल कोचिंग सेंटर के बीच खेला गया। कपिल कोचिंग सेंटर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी खांडेकर इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसमें शुभम चौधरी ने 59 रन व राहुल सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। कपिल कोचिंग सेंटर के अनमोल ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कपिल कोचिंग की शुरुआत खराब रही। टीम के एक के बाद एक खिलाड़ी पवेलियन लौटते गए। पूरी टीम 128 रनों पर ही सिमट गई। टीम के अनमोल (39 रन) ही कुछ संघर्ष कर सके। खांडेकर टीम के दीपांशु और जिमी चक ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मैन आफ द मैच शुभम चौधरी को दिया गया। कमेंट्री लक्ष्य निगम, सलमान खान व सैफ ने की। आयोजक नवीन सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, ओम मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, सतीश मिश्रा, विकास सिन्हा, डॉ. प्रभात सिन्हा मौजूद रहे। मंगलवार को कानपुर और लखनऊ के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें