ट्राफी के साथ खिलाड़ी व टीम कोच अजय सिंह। संवाद
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज। राष्ट्रीय द्वितीय वर्चुअल इंडिपेंडेंस मास्टर कप कांता व नानचाकू प्रतियोगिता में शामिल होने वाले दस खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच गोल्ड मेडल व दो ने रजक पदक अपने नाम किए।
ऑनलाइन नानचाकू कराटे प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए भारत गौरव खेल रत्न बेस्ट रेफरी अवार्ड से सम्मानित कोच अजय सिंह ने बताया कि दस प्रतिभागियों ने वर्चुअल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस दौरान नानचाकू सटाइल में धारदार हथियार से बगैर शरीर को चोट पहुंचाए शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन करना होता है। प्रतियोगिता में हंसिका गौरव, प्रिया सविता, सूरज राजपूत, राज, वीरेंद्र कुमार ने गोल्ड मेडल जीते। वहीं रजत पदक शरद चौधरी व अभिषेक भारती ने अपने नाम किया। वर्चुअल प्रतियोगिता में यूपी सहित बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व दिल्ली के लगभग एक सैकड़ा खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कोच अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे। उनके लिए गांव कस्बों में फिटनेस के लिए व्यवस्था कराए।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने रवि प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने हाल ही में गांवों में खेल के प्रति रुचि रखने वाले मिलिट्री, पुलिस की तैयारी करने वालों के लिए जिम खोले जाने की व्यवस्था की है। टीम मैनेजर प्रिया सविता, शिवांगी राजपूत, अंजली, गौरव, अभय सिंह, शिंवाश, अमित, सुरेश, ज्योति, नमन ने खिलाड़ियों ने बधाई दी।