फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताईक्वांडो में नवाबगंज ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
ट्राफी के साथ खिलाड़ी व टीम कोच अजय सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। मथुरा में आयोजित ब्रज स्पोर्ट्स अकादमी में दो दिवसीय ताइक्वांडो और कराटे नेशनल चैंपियनशिप में नवाबगंज के प्रतिभागियों ने सात गोल्ड व चार रजक पदक लाकर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता से लौटी टीम को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने बधाई दी।
विज्ञापन

मथुरा में दो दिवसीय ताइक्वांडो और कराटे नेशनल चैंपियनशिप में यूपी समेत उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान से आए 38 महिला व 76 पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। ताईक्वांडो के कुमीते स्टंट प्रतियोगिता में उन्नाव जिले की नवाबगंज टीम से हंसिका गौरव, उपहार सिंह, निलेश विमल, सुरेश वर्मा, अमित रापूत, रजनीश राजपूत व अनुकृति सिंह ने गोल्ड मेडल जीता। महिला खिलाड़ियों में ज्योति गौतम, राज सिंह, नमन दीक्षित व शरद चौधरी ने रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का गौराव बढ़ाया। प्रतियोगिता में मथुरा जिले की कराटे टीम को प्रथम स्थान मिला था। तीसरे स्थान पर गोरखपुर की टीम रही थी। टीम मैनेजर प्रिया सविता ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें